फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात 

Tue, 29 May 2018 12:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस बीच समय निकालकर वे कुछ देर के लिए कुआलालमपुर में ठहरेंगे। इस दौरान वे मलेशिया के नव नियुक्त प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


इंडोनेशिया और सिंगापुर दौरे से प्रधानमंत्री मोदी रक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। वह पहले इंडोनेशिया जाएंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार को वे सिंगापुर को रवाना होंगे। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री 31 मई को कुछ देर के लिए कुआलालमपुर में रुकेंगे। वे मलयेशिया के नव नियुक्त प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर एशियाई देशों में भारत के रणनीतिक भागीदार हैं। भारत सरकार शुरू से ही एशियाई देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें