प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई में पलानीस्वामी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने चेन्नई में पलानीस्वामी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए अप्रैल में सत्ता में आएगा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे और सुशासन के जरिए तमिलनाडु बदलेगा।
स्टालिन की 'राष्ट्र-विरोधी' टिप्पणियों का विरोध करते हैं- गोयल
उन्होंने कहा आगे कहा, "हम उदयनिधि स्टालिन की 'राष्ट्र-विरोधी' टिप्पणियों का पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्हें सरकार से हटा देना चाहिए।" पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने कहा कि 23 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की रैली तमिलनाडु चुनावों में निर्णायक मोड़ साबित होगी।
बुधवार को भी गोयल कही थी यह बात
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा था कि एनडीए तमिलनाडु से डीएमके की सरकार को हटाने के लिए समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार तमिलनाडु की संस्कृति, तमिलनाडु के गर्व और तमिलनाडु लोगों पर हमले कर रही है। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के नेता टीटीवी दिनाकरन ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया है।