फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर मोदी की नीति आयोग के साथ बैठक आज

Tue, 27 Dec 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की समीक्षा और नोटबंदी के बाद देश में नकदी की स्थिति पर रिपोर्ट लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नीति आयोग के साथ बैठक करेंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में नीति आयोग के सदस्य, जाने-माने अर्थशास्त्री और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक के दौरान 8 नवंबर, 2016 को लागू नोटबंदी के बाद से नकदी की कमी को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। बताया जाता है कि सरकार नोटबंदी के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से निपटने के लिए रणनीति बनाना चाहती है। 

सरकार का ध्यान असंगठित क्षेत्र पर ज्यादा है, जहां नोटबंदी के चलते लोगों ने नौकरी गंवाई हैं। चालू वित्त वर्ष के लिए रिजर्व बैंक और कई अन्य एजेंसियों द्वारा जताए गए अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में कमी के अनुमान के चलते भी बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ने अनुमान जताया था कि आर्थिक वृद्धि दर 7.6 फीसदी से गिरकर 7.1 फीसदी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने का ऐलान बीते आठ नवंबर को किया था। इसके साथ ही बैंक में पुराने नोट जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद आम नागरिकों की सुविधा एवं दिक्कतों को देखते हुए समय-समय पर काफी घोषणाएं की गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें