फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 26 अक्तूबर को करेंगे वैश्विक तेल व गैस कंपनियों के सीईओ से संवाद

Sat, 24 Oct 2020 02:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अग्रणी वैश्विक तेल और गैस कंपनियों के सीईओ से संवाद करेंगे। साथ ही वह इंडिया एनर्जी फोरम का उद्घाटन भी करेंगे। इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन नीति आयोग और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय कर रहा है।

विज्ञापन


आयोग ने 2016 में पहली बार पीएम के साथ वैश्विक तेल और गैस कंपनियों के सीईओ की बैठक आयोजित की थी। इस संवाद में विभिन्न कंपनियों के करीब 45 सीईओ शामिल होंगे।


भारत का वैश्विक गैस और तेल क्षेत्र में अहम स्थान है। वह कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा और एलएनजी का चौथा बड़ा आयातक देश है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुरुआती संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें