फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पुदुचेरी: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, 30 मार्च को होगा मेगा संवाद

Sat, 28 Mar 2026 11:19 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी पुदुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद करेंगे। नमो ऐप (NaMo App) के माध्यम से होने वाले इस डिजिटल सम्मेलन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देना है।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : BJP/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। खासकर दक्षिण भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में राजनीतिक पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर राज्य के कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह फूंक दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वह 30 मार्च को शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 'डबल इंजन' की सरकार ने पुदुचेरी की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है। इसीलिए पुदुचेरी की जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। 30 तारीख को शाम 5:30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ सीधा 'कनेक्ट'
यह संवाद कार्यक्रम भाजपा की उस चुनावी रणनीति का हिस्सा है जिसमें 'बूथ' को जीत की सबसे बड़ी इकाई माना जाता है। नमो ऐप के जरिए होने वाले इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री सीधे उन कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जो चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता।

यह भी पढ़ें: उम्मीदों को उड़ान: एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, यहां बनेगा AI कॉरिडोर, जानें तैयारी
विज्ञापन


विकास और विश्वास का एजेंडा
जानकारों की मानें तो इस संवाद के दौरान पीएम मोदी केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और पुदुचेरी के विकास कार्यों का जिक्र कर सकते हैं। इससे पहले भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस बार प्रधानमंत्री का जोर इस बात पर रहेगा कि कैसे 'डबल इंजन' की सरकार पुदुचेरी की तस्वीर बदल सकती है। वह कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि कैसे विरोधियों के नकारात्मक प्रचार का जवाब विकास की राजनीति से देना है।
विज्ञापन


9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले पीएम का यह संबोधन रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। पुदुचेरी में भाजपा इस बार कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। इस संवाद के दौरान कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का मौका भी मिलेगा। 30 मार्च की शाम होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के स्थानीय कार्यालयों में तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें