फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: एनआईआईओ के सेमिनार 'स्वावलंबन' को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हासिल करने की ओर भारतीय उद्योग और अकादमिक क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना इनोवेशन और स्वदेशीकरण संगठन (एनआईआईओ) के सेमिनार ‘स्वावलंबन’ को सोमवार को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4.30 बजे होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम का अहम स्तंभ रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता हासिल कर रहा है। पीएम मोदी इस प्रयास को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में ‘स्प्रिंट चैलेंजेज’ की शुरुआत भी करेंगे। इसका उद्देश्य नौसेना में स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। 

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर एनआईआईओ, रक्षा नवाचार संगठन (डीआईओ) के साथ मिलकर नौसेना में कम से कम 75 नई स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को अपनाना चाहता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हासिल करने की ओर भारतीय उद्योग और अकादमिक क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें