फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: संबोधन के बीच विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी का तंज, जानें क्यों कहा कि हमारे साथी ऐसे हैं

Mon, 07 Feb 2022 06:21 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। गरीबों को घर मिल रहे हैं। देश के घर-घर में शौचालय है। गांव के गांव शौचमुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Sansad TV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में आज सोमवार को पीएम मोदी ने सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान विपक्ष द्वारा गलत कार्यों का भी जिक्र किया और उनकी गलतियां गिनाईं। 

विज्ञापन

टोका टाकी पर ऐसे दिया जवाब
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान ऐसा भी मौका आया जब विपक्ष के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब सदन के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें रोकना चाहा तो पीएम मोदी ने कहा -''सदन में थोड़ी बहुत टोका टाकी ठीक है। गर्मी रहती है, लेकिन जब सीमा से बाहर जाता है तो लगता है हमारे साथी ऐसे हैं।''




सत्र से न निकालने की दी गारंटी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि विपक्ष के पार्टी के सांसद ने चर्चा की शुरुआत की थी। हमारे मंत्री ने सब को रोका, लेकिन उस तरफ से चुनौती आई कि हमारे नेता को रोक रहे हो। हम तुम्हारे नेता को रोकेंगे। क्या यहां वही चल रहा है? जिन लोगों को रजिस्टर करना था, आपके इस पराक्रम को नोट कर लिया है। इस सत्र में आपको कोई निकालेगा नहीं, मैं आपको गारंटी देता हूं। 
विज्ञापन


100 साल तक नहीं आएंगे सत्ता में
पीएम ने विपक्ष के आपत्तिजनक बयानों को लेकर भी बात की। उन्होंने विपक्ष से कहा - अपने कार्यक्रमों से जिस तरह आप बोलते हैं, जिस तरह मुद्दों को जोड़ते हैं। ऐसा लगता है आपने मन बना लिया है कि 100 साल तक आपको सत्ता में नहीं आना है। थोड़ी भी आशा होती कि जनता आपका साथ देगी तो आप ऐसा नहीं करते। आपने 100 साल न आने की तैयारी कर ली है, तो मैने भी तैयारी कर ली है।

गिनाई कई उपलब्धियां
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सभी यह आशंका जता रहे थे कि भारत इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ पाएगा। भारत खुद को नहीं बचा पाएगा। लेकिन आज मेड इन इंडिया वैक्सीन दुनिया में सबसे अधिक प्रभावी हैं। पीएम ने कहा कि देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। गरीबों को घर मिल रहे हैं। देश के घर-घर में शौचालय है। गांव के गांव खुले में शौचमुक्त हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें