फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi:चेन्नई में पीएम मोदी ने किया रोड शो; खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी उद्घाटन भी किया

Fri, 19 Jan 2024 01:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मुख्य पुजारी ने कहा कि 'पीएम मोदी श्रीरंगम मंदिर आ रहे हैं, इससे सभी श्रद्धालु बेहद खुश हैं। भगवान रंगनाथ भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री सभी का ध्यान रखते हैं, उसी तरह भगवान रंगनाथ भी भक्तों का ध्यान रखते हैं।'
विज्ञापन
तमिलनाडु का श्रीरंगम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु का दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने  चेन्नई में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।इसके अलावा पीएम मोदी तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भी जाएंगे और वहां दर्शन पूजन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे पर मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भत्तार ने खुशी जताई और कहा कि कभी भी कोई प्रधानमंत्री इस मंदिर नहीं आए हैं। पीएम मोदी के आने से उन्हें बेहद खुशी हो रही है। 

विज्ञापन




मुख्य पुजारी ने पीएम के दौरे पर जताई खुशी
मुख्य पुजारी ने कहा कि 'पीएम मोदी श्रीरंगम मंदिर आ रहे हैं, इससे सभी श्रद्धालु बेहद खुश हैं। भगवान रंगनाथ भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री सभी का ध्यान रखते हैं, उसी तरह भगवान रंगनाथ भी भक्तों का ध्यान रखते हैं। यह श्रीरंगम के लिए सौभाग्य के पल हैं। इससे पहले कोई भी प्रधानमंत्री श्रीरंगम नहीं आए हैं। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। हम उनके दौरे को लेकर बेहद खुश हैं और अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।' 

ऐतिहासिक है तिरुचिरापल्ली का श्रीरंगम मंदिर
श्रीरंगम मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। कई प्राचीन धार्मिक ग्रन्थों में भी इसका उल्लेख है। यह मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला और कई गोपुरम के लिए प्रसिद्ध है। भगवान रंगनाथस्वामी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। वैष्णव संप्रदाय के ग्रन्थों में भी रंगनाथ मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर के बीच के संबंध की चर्चा है। 
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु की जिस मूर्ति की पूजा भगवान राम और उनके पूर्वज करते थे, उस मूर्ति को भगवान राम ने विभिषण को लंका लेकर जाने के लिए दी थी। रास्ते में उसी मूर्ति को श्रीरंगम में स्थापित किया गया था। महान दार्शनिक और संत श्री रामानुजाचार्य का भी इस मंदिर से गहरा नाता रहा है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें