फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Armenia Ties: पीएम मोदी ने आर्मेनियाई समकक्ष से फोन पर की बात, संसदीय चुनावों में जीत पर दी बधाई

Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

India-Armenia Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से फोन पर बातचीत कर उन्हें संसदीय चुनाव में जीत की बधाई दी और ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग के जरिये भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई तथा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, निकोल पशिनयान - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी/निकोल पशिनयान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आर्मेनियाई समकक्ष निकोल पशिनयान से फोन पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री पशिनयान और उनकी पार्टी को संसदीय चुनावों में जीत के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, आज मुझे आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान का फोन कॉल प्राप्त करके खुशी हुई। मैंने हाल ही में आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनावों में उनकी और उनकी पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम के बाद ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी में मदद के लिए उनका धन्यवाद किया।
 

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के आपसी संबंधों समेत प्रमुख क्षेत्रों में अपने गर्मजोशी भरे और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। हम भारत-आर्मेनिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने की आशा रखते हैं।

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?
वहीं, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर पशिनयान को आर्मेनिया में संसदीय चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी। उनके भविष्य के कार्यों के लिए सफलता की कामना की।

पशिनयान ने भी बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और बदले में भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने भारत के कल्याण और विकास के लिए सफलता की कामना की।

ये भी पढ़ें: भारत-चीन संबंध: 'संवेदनशील मुद्दे उचित ढंग से संभालने को चीन तैयार', PM से मुलाकात में बोले चीनी विदेश मंत्री
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने भारत और आर्मेनिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के निरंतर विकास के महत्व पर जोर दिया और द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक प्रगति पर संतोष जताया। बयान के अनुसार, राजनीतिक संवाद को और तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही अर्थव्यवस्था, उच्च प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और अन्य पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय प्रारूपों में सहयोग के मुद्दों पर भी विचार किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और नई पहल शुरू करने के लिए उच्च स्तरीय पारस्परिक यात्राओं के आयोजन की अहमियत को भी रेखांकित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें