फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM ने बच्चों संग बिताए अनमोल लम्हे: जब सेवा तीर्थ पहुंचे नन्हे मेहमान, प्रधानमंत्री ने साझा कीं खास तस्वीरें

Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के बेटे और बेटी के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कल सेवा तीर्थ में दो छोटे दोस्त मिलने आए।' उन्होंने बच्चों के साथ मुस्कुराते और बातचीत करते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन
पीएम मोदी नन्हे मेहमानों के साथ - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि कल सेवा तीर्थ में दो युवा मित्र उनसे मिलने आए थे। इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे क्षण किसी भी परिवार के लिए जीवनभर याद रहने वाले होते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के प्रति दिखाया गया स्नेह और अपनापन उनके जीवन में हमेशा एक सुंदर स्मृति बनकर रहेगा। उन्होंने पीएम मोदी की गर्मजोशी और आशीर्वाद के लिए आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन





यह भी पढ़ें- फलता में BJP की रिकॉर्ड जीत: PM मोदी बोले- धमकियों की हार हुई; सीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई; किसने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ने एक दिन पहले साझा की थीं तस्वीरें
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने परिवार के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर साझा की थी। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए एक बेहद भावुक और यादगार क्षण बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि उनकी उपस्थिति ने परिवार की तीन पीढ़ियों को समान रूप से प्रभावित किया। यह अनुभव एक असाधारण जननेता की छवि को और मजबूत करता है।

विज्ञापन




राम मोहन नायडू ने यह भी बताया कि सबसे खास पल वह था जब उनकी माँ ने प्रधानमंत्री को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरित होकर एक पौधा भेंट किया। मंत्री ने प्रधानमंत्री की आत्मीयता और आशीर्वाद के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें