प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दिया गया भाषण भारतीयों के लिए ‘गर्व की बात’ है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर यह बात कही। साथ ही कहा कि देश पूरे विश्व के लिए आर्थिक अवसर प्रदान करता है।
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी ने दावोस में बहु-वैचारिक दुनिया में भारत की ताकत और आकांक्षाएं पूरी तरह से व्यक्त की हैं। भारत संपूर्ण दुनिया के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।’
उन्होंने कई ट्वीट किए। मोदी के भाषण का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री ने शानदार तरीके से बताया कि कैसे भारतीय संस्कृति एकजुट होने में विश्वास रखती है और विभाजित होने में अविश्वास।’ मोदी द्वारा जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और विभिन्न मुद्दों पर रखी गई राय की भी शाह ने प्रशंसा की।