फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मोदी का जादू छाया, एक्स की 10 सबसे पसंदीदा पोस्ट में से आठ प्रधानमंत्री की

Sat, 20 Dec 2025 05:18 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो

सार

दुनिया के सबसे विख्यात नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी पसंद किया जाते है। ऐसे में बीते 30 दिनों में पीएम मोदी के 8 पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का डंका बज रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले 30 दिनों में भारत के टॉप 10 सबसे अधिक लाइक किए गए पोस्ट में से 8 अकेले पीएम मोदी के अकाउंट से हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में किसी अन्य राजनेता का नाम दूर-दूर तक नहीं है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद गीता भेंट करने वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस पोस्ट को 2.31 लाख से अधिक लाइक्स मिले और इसकी पहुंच 6.7 मिलियन रही। पीएम ने लिखा था, गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। इसके अलावा, पुतिन के स्वागत वाली पोस्ट को भी 2.14 लाख लाइक्स मिले।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर वाली पोस्ट की भी रही गूंज
धार्मिक व खेल से जुड़ी पोस्ट्स ने भी भारतीयों का दिल जीता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव की पोस्ट को 1.4 लाख लाइक्स मिले। पीएम ने इसे इतिहास रचने वाला क्षण बताया। पहली बार वर्ल्ड कप जीतने पर महिला टीम को बधाई देने वाली पोस्ट को 1.47 लाख ने सराहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 29 देश और 29 सम्मान: ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया में बढ़ा भारत का मान

29 देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने पर हुई सराहना
तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ओमान (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया गया। उन्हें दुनिया के 29 देशों के सर्वोच्च सम्मान मिलने की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें