फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने पाक पर साधा निशाना, कहा- एक देश ऐसा, जिसे आतंकवाद से प्यार

Sat, 08 Apr 2017 08:59 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
modi with hasina
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए 1971 के य़ुद्ध में शामिल हुए सैनिकों के सम्मान समारोह में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में एक देश है जो केवल आतंकवाद का विकास करना जानता है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जहां भारत के साथ ही उसके पड़ोसी देशों का मार्ग भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। सबका साथ-सबका विकास का नारा केवल भारत के लिए नहीं है, बल्कि हर पड़ोसी देश के लिए भी है। हम चाहते हैं कि भारत के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश भी विकास के पथ पर अग्रसर रहें। 

बांग्लदेश की मुक्ति के लिए 1971 में हुए युद्ध में भारत ने पूरी तरह से युद्ध नियमों का पालन किया। स्वार्थी न बनकर हमने पूरे क्षेत्र का भला चाहा। यही कारण है कि बांग्लादेश भारत का अभिन्न पड़ोसी है। युद्ध के दौरान हमने जहां मनावता दिखाई और वहां के कई लोगों को अपने यहां पर आश्रय दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा भारत और बांग्लदेश जहां विकास की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं एक देश की मानसिकता आतंकवाद की प्रेरणा और उसकी तथा पोषक है।

उस देश  की ऐसी सोच है जिसका वैल्यू सिस्टम मानवता पर नहीं बल्कि हिंसा और आतंक पर बना है। उस देश के नीति निर्माताओं को मानवाद से बड़ा आतंकवाद लगता है, विकास से बड़ा विनाश, सृजन से बड़ा संहार लगता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें