फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिखाया ममता को ‘सही रास्ता’, बदले में 'दीदी' ने पीएम के लिए राज्यपाल को परे हटाया 

Fri, 25 May 2018 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शांतिनिकेतन (बीरभूम)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के धुर विरोधी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शुक्रवार को सियासी रिश्तों की नई गर्मजोशी देखने को मिली। 

विज्ञापन


दरअसल, बीरभूम जिले में शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से हेलीकाप्टर के जरिए वहां पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर मौजूद थीं। दोनों नेताओं के बीच सीधे रास्ते पर कीचड़ जमा थी। ऐसे में ममता को अगवानी के लिए तेजी से आगे बढ़ते देख मोदी ने हाथ के इशारे से उन्हें घूम कर साफ रास्ते से आने के लिए कहा। इसके बाद ममता थोड़ा घूम कर मोदी के पास पहुंची। 

उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचाई। इस दौरान मोदी की अगवानी के लिए ममता वहां मौजूद राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को एक ओर हटाते हुए आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन

 
कर्नाटक चुनावों के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बाद में दीक्षांत समारोह और बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर भी दोनों नेता साथ रहे। हालांकि दीक्षांत समारोह में ममता अपने बगल में बैठीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बांग्ला में ही बात करती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें