फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस बोली- पीएम की मौजूदगी आवश्यक

Wed, 07 May 2025 06:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसमें मौजूद रहने की अपील की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस बार पीएम मोदी को कम से कम आना चाहिए।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसमें मौजूद रहने की अपील की है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री को कम से कम गुरुवार की इस अहम बैठक में जरूर शामिल होना चाहिए। कांग्रेस ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में पीएम मोदी के शामिल होने की मांग

विज्ञापन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने 24 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री से मीटिंग में शामिल होने की मांग की थी, लेकिन वे नहीं आए। इस बार कम से कम उन्हें आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय नीति पाकिस्तान और पीओके से आने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और मजबूत है।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: रेलवे भी अलर्ट मोड में, यात्रियों के साथ ट्रेन-यार्ड-स्टेशन की सुरक्षा के लिए बनाया ये प्लान

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि हम अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर साहसी कार्रवाई की है। हम उनके साहस, संकल्प और देशभक्ति को सलाम करते हैं।

विज्ञापन


'कांग्रेस सेना और सरकार के साथ'
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के दिन से कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी रही है और हर ठोस कदम का समर्थन किया है। रमेश ने कहा कि आज के समय में राष्ट्रीय एकता और एकजुटता सबसे जरूरी है, और कांग्रेस ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक, सेना की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें