फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हसीना से मिलेंगे PM मोदी, किसी को कांटा नहीं बनने देंगी ममता

Sat, 05 May 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने की 25 तारीख को शांति निकेतन में एक साथ ही मौजूद होंगे। मौका होगा बांग्लादेश भवन टैगोर संग्रहालय के उद्घाटन का। यहां सरकारी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। यह तीनों नेता रबींद्रनाथ टैगोर व काजी नजरुल के नाम पर स्थापित दो विश्वविद्यालयों का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन


25 मई को होगा बांग्लादेश भवन टैगोर संग्रहालय का उद्घाटन 

सरकारी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तीस्ता नदी के पानी के मुद्दे पर ममता और हसीना या रोहिंग्या संकट के मुद्दे पर मोदी और हसीना के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है। ममता तीस्ता के पानी के बंटवारे पर प्रस्तावित समझौते का विरोध करती रही हैं। वे इसके तहत बांग्लादेश को ज्यादा पानी देने के पक्ष में नहीं हैं। यह समझौता दोनों देशों के आपसी संबंधों की राह में सबसे बड़ा कांटा बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, ममता और हसीना के बीच एक बैठक आयोजित करने का प्रयास चल रहा है। हालांकि दोनों नेता काजी नजरुल विश्वविद्यालय में भी साथ रहेंगी। वहां हसीना को मानद डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और हसीना शांति निकेतन के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें