फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने ग्रेगोरियस जोसेफ को कैथोलिकोस नियुक्त होने पर दी बधाई, नई शुरुआत की जताई उम्मीद

Wed, 26 Mar 2025 11:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने गोरियस जोसेफ को कैथोलिकोस नियुक्त होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को इस खास अवसर पर पढ़ा गया और इसके साथ ही कैथोलिकोस ने भारत सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने की भारत टेक्स की तारीफ - फोटो : X / @PIBHindi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लेबनान में भारतीय दूतावास से 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें पीएम मोदी ने मोर ग्रेगोरियस जोसेफ को भारत में जैकोबाइट सीरियाई ईसाइयों के नए कैथोलिकोस के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी। बता दें कि यह नियुक्ति बेरूत में हुई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस की अगुआई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था, जिसमें पूर्व विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, लोकसभा सांसद बेनी बेहनन और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन


कैथोलिकोस ने भारत सरकार को किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को इस खास अवसर पर पढ़ा गया और इसके साथ ही कैथोलिकोस ने भारत सरकार का धन्यवाद किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी ग्रेगोरियस जोसेफ को बधाई दी और उनके नेतृत्व में समुदाय के विकास और सद्भाव की कामना की।

ये भी पढ़ें:- US-China: चीन बना अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सैन्य और साइबर खतरा, यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

बता दें कि यह समारोह बेरूत के पैट्रिआर्कल कैथेड्रल में आयोजित हुआ, जहां मोर ग्रेगोरियस जोसेफ को 81वें कैथोलिकोस के रूप में अभिषेकित किया गया। उन्होंने दिवंगत बेसिलियस थॉमस I का स्थान लिया, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। समारोह में एंटिओक और पूरे पूर्व के पैट्रिआर्क इग्नाटियस एफ्रेम II ने नेतृत्व किया। कैथोलिकोस, पैट्रिआर्क के बाद चर्च का दूसरा सबसे बड़ा अधिकारी होता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indian Navy: भारत ने किया स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना को रक्षा क्षेत्र में मिलेगी नई ताकत
विज्ञापन


केरल के सीएम ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट में कहा गया कि पैट्रिआक और कैथोलिकोस ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके साथ ही केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी मोर ग्रेगोरियस जोसेफ को बधाई दी, जिन्हें अब 'बेसिलियस जोसेफ I' के नाम से जाना जाएगा। साथ ही विजयन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत में जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च के कैथोलिकोस के रूप में नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उनकी नई भूमिका में सफलता की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि उनका नेतृत्व समुदाय के प्रगति और सद्भाव के प्रयासों को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें