फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा चूक मामला : पंजाब की जमीन से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को पीएम केंद्रित बनाने की तैयारी

Fri, 07 Jan 2022 05:22 AM IST
योगेश साहू हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उत्तराखंड समेत अन्य चुनावी राज्यों में पीएम की सक्रियता लगातार बढ़ाई जा रही थी। इसी बीच बुधवार को पंजाब में हुई सुरक्षा चूक मामले ने भाजपा को एक बड़ा मौका दे दिया। अब पार्टी पीएम की लंबी उम्र की कामना के जरिये चुनावी गाड़ी खींचने के मूड में है।
विज्ञापन
पंजाब: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक मामले ने भाजपा को बड़ा सियासी अवसर प्रदान कर दिया है। पार्टी ने अब इसी बहाने पीएम की सुरक्षा को पांच राज्यों का अहम मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुरक्षा चूक की घटना के एक दिन बाद ही पीएम की लंबी उम्र की कामना के लिए देशव्यापी पूजा पाठ के जरिये भाजपा ने इस आशय का संदेश दे दिया है। दरअसल विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से ही सभी चुनावी राज्यों को पीएम केंद्रित करने की कोशिश कर रही थी। इसी कोशिश के तहत पीएम खासतौर पर सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर रहे थे।

उत्तराखंड समेत अन्य चुनावी राज्यों में पीएम की सक्रियता लगातार बढ़ाई जा रही थी। इसी बीच बुधवार को पंजाब में हुई सुरक्षा चूक मामले ने भाजपा को एक बड़ा मौका दे दिया। अब पार्टी पीएम की लंबी उम्र की कामना के जरिये चुनावी गाड़ी खींचने के मूड में है। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि पीएम की सुरक्षा का मुद्दा न सिर्फ उसे सियासी बढ़त दिला सकता है, बल्कि यह बड़ा चुनावी मुद्दा भी बन सकता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा यह मुद्दा पीएम को सभी चुनावी राज्यों के केंद्र में ला सकता है। पीएम केंद्रित हर चुनाव में भाजपा को इससे पहले लाभ हासिल हुआ है। यही कारण है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को देश भर में हुए महामृत्युंजय पाठ, पूजा-अर्चना, होम-हवन इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

विज्ञापन

चुनावी राज्यों के लिए बनेगी दीर्घकालिक रणनीति
पीएम की लंबी उम्र की कामना करने का यह सिलसिला अभी नहीं रुकेगा। इसके इतर चुनावी राज्यों में इसे विस्तार दिए जाने की योजना बन रही है। जल्द ही शीर्ष स्तर पर इसके लिए दीर्घकालिक रणनीति बनेगी। पीएम की सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाए रखने की भी विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें