फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर, प्रस्ताव को प्रधानमंत्री ने दी मंजूरी

Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने के प्रस्ताव को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले को 31 मई-2016 से लागू करने का निर्णय लिया गया है। एनडीए सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। इस फैसले से 4000 डॉक्टरों को फायदा होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस फैसले से सरकारी अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा। खास कर वैसे इलाके के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा जो पूरी तरह सरकारी चिकित्सा सेवा पर निर्भर रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें