दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें इंटरनेशनल एनर्जी फोरम की मंत्री स्तर की मीटिंग में विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 सालों में भारत एनर्जी सेक्टर में अहम जिम्मेदारी निभाएगा।
पीएम ने कहा कि आने वाले 25 सालों में ऊर्जा की खपत में भारत 4.5 फीसदी की वृद्धि करेगा। हम ऊर्जा बहुतायत युग में प्रवेश कर रहे हैं, लोगों को ऊर्जा की स्वच्छ, सस्ती, टिकाऊ और न्यायसंगत आपूर्ति मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के ऊर्जा भविष्य के लिए मेरे दृष्टिकोण के चार स्तंभ हैं, ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा।