फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Tukaram Maharaj Mandir: पीएम मोदी ने संत तुकाराम को समर्पित मंदिर का किया उद्घाटन, बोले- वीर सावरकर ने जेल में गाए थे उनके अभंग

Wed, 15 Jun 2022 05:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई/देहू।

सार

पीएम मोदी ने कहा कि जेल में रहते हुए वीर सावरकर ने अपनी हथकड़ियों को संत तुकाराम के वाद्ययंत्र चिपली की तरह बजाया और उनके अभंग गाए।
विज्ञापन
देहू में संत तुकाराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर ने देश के स्वाधीनता संग्राम के दौरान जेल में रहते हुए संत तुकाराम के अभंग गाए थे। भगवान विठ्ठल की स्तुति में रचे गए छंद अभंग के नाम से जाने जाते हैं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जेल में रहते हुए वीर सावरकर ने अपनी हथकड़ियों को संत तुकाराम के वाद्ययंत्र चिपली की तरह बजाया और उनके अभंग गाए। पुणे के समीप देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित मंदिर का उद्घाटन कर पीएम ने वारकारियों की सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री को विशेष तुकाराम पगड़ी भी भेंट की गई। मोदी ने कहा कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्र नायक के जीवन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग और संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग का जिक्र करते हूए कहा कि पंढरपुर की तीर्थयात्रा के लिए राजमार्गों के किनारे भी पैदल मार्ग बनाए जा रहे हैं। 

अजित पवार को नहीं मिला बोलने का मौका
देहू में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण देने का मौका नहीं मिला। वहीं, मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनके पुत्र व प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे तो स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानों ने आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री की गाड़ी से उतारने का प्रयास किया।

विज्ञापन

देश में स्वस्थ बहस और खुली चर्चा जरूरी

राजभवन में एक मंच पर दिखे पीएम मोदी व सीएम उद्धव ठाकरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में स्वस्थ बहस और खुली चर्चा की संस्कृति को मजबूत करने की जरूरत है। वर्षों से यही भारत की पहचान रही है। एक दिन के महाराष्ट्र दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने राजभवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय क्रांतिकारियों की गैलरी’ का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। प्रधानमंत्री ने मुंबई समाचार के द्विशताब्दी समारोह को भी संबोधित किया। कहा, हजारों साल से भारतीय सबसे मुश्किल विषयों पर उचित तर्क के साथ खुल कर बहस करते रहे हैं। यह समाज का अभिन्न हिस्सा रहा है। इस संस्कृति को मजबूती देने की जरूरत है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह देश के वीरों को याद करने का समय है।

लोकल के साथ ग्लोबल भी थी आजादी की लड़ाई
एम ने कहा, क्रांतिकारी देश ही नहीं, दुनिया भर में अलग-अलग तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे। उनका ध्येय एक था, भारत की संपूर्ण आजादी। हमारी आजादी की लड़ाई लोकल के साथ ग्लोबल भी थी।

राजभवन में मिले तहखाने में बनी क्रांतिकारी गैलरी
70 साल के बाद पूर्व राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के कार्यकाल में अगस्त 2016 में राजभवन में एक भूमिगत तहखाना मिला था। इसी तहखाने में गैलरी स्थापित की गई है। यह गैलरी प्रथम विश्व युद्ध के पूर्व ब्रिटिशकाल के 13 बंकरों के भूमिगत नेटवर्क में बनाई गई है। गैलरी में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों, आंदोलन में उनकी भूमिका, मूर्तियां, दुर्लभ तस्वीरें, भित्ति चित्र और आदिवासी क्रांतिकारियों पर स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें