फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा- GST मतलब 'ग्रोइंग स्ट्रांगर टुगेदर'

Mon, 17 Jul 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद में मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  GST आने से मानसून सत्र उमंग से भरा होगा। GST एक साथ काम करने का नाम है। पीएम ने कहा कि GST मतलब 'ग्रोइंग स्ट्रांगर टुगेदर' होता है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस बार मानसून सत्र में लोगों का ध्यान कई प्रमुख मामलों की ओर रहेगा। मुझे विश्वास है कि सभी सियासी दल राष्ट्रहित में फैसला लेंगे और हर विचार व्यवस्था में वैल्यू एडीशन करेंगे। वहीं विपक्ष कई मामलों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष चीन सीमा विवाद, गौरक्षा के नाम पर हिंसा, कश्मीर में आतंकी घटनाएं और अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले पर सरकार को घेर सकता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह गर्मी के बाद पहली बारिश मिट्टी में नई सुगंध लाती है, वैसे ही GST के बाद पूरे सत्र में नई उमंग आयेगी। GST ने यह मिसाल पेश की है कि देश की सभी पार्टियां और सरकारें राष्ट्रहित में काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें