फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yog Diwas: PM मोदी बोले- योग के जरिये किया जा सकता है जीवन की चुनौतियों का सामना, इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाएं

Wed, 12 Jun 2024 05:52 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि योग के जरिए जीवन की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इसलिए आप लोग इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने 21 जून को होने वाले 10वें योग दिवस से पहले पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।



 
विज्ञापन
योग दिवस - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व मंगलवार को सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग से हमें असीम शांति मिलती है। हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट की एक शृंखला में कहा कि अब से दस दिन बाद, 21 जून को दुनिया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी, जो एकता और सद्भाव की एक शाश्वत पद्धति का उत्सव है। उन्होंने कहा कि योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर लिया है और इसने समग्र कल्याण की तलाश में विश्व के लाखों लोगों को एकजुट किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बोले- योग की उत्पत्ति भारत में हुई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई। आज यह विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरन्तर बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत का प्रस्ताव भारत की ओर से प्रस्तावित किया गया था और 175 देशों ने इसका समर्थन किया था।  

वीडियो साझा कर योग के लिए किया प्रेरित

पीएम मोदी ने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए। इनमें विभिन्न आसनों से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि, योग दिवस को देखते हुए, मैं कुछ वीडियो शेयर कर रहा हूं। ये वीडियो विभिन्न आसनों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि इससे आप प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें