भारत और यूरोपीय यूनियन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध और रणनीतिक साझेदारी हमारी प्राथमिकता है। ब्रसेल्स में पिछले साल के शिखर सम्मेलन के बाद हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद के मुद्दे पर साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार हुए हैं।
Our multi dimensional relation and strategic partnership is of prime importance: PM Modi at India-EU joint statement pic.twitter.com/kUBbxiEjk6
— ANI (@ANI) October 6, 2017
वहीं यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा कि हम गतिशील व्यापार, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए। टस्क ने विदेशी आतंकवादी लड़ाकों, उनकी फंडिंग और हथियारों की सप्लाई से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए आतंकवाद-विरोधी समझौते की घोषणा की। उन्होंने म्यांमार की स्थिति पर भी चर्चा की और इच्छा जताई कि वह म्यांमार के तनाव को देखना चाहते हैं जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
Agreed to develop dynamic trade & step up cooperation on global and regional issues: Donald Tusk, European Council President pic.twitter.com/jJEiH08m9w
— ANI (@ANI) October 6, 2017