अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को लेकर केंद्र सरकार लगातार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर गंभीर हुई केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स काउंसिल की बैठक बुलाई है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हो रही बैठक से आए आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में छोटे व्यापारियों के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही छोटे व्यवसायियों के लिए रिटर्न दाखिल किए जाने को क्वाटरली किया जाए। बैठक दिल्ली में चल रही है। इसमें कई राज्यों के मंत्री भी मौजूद हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में जीएसटी को लेकर कई और फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें छोटे व्यापारियों को राहत दिए जाना अहम माना जा रहा है। साथ ही सरकार जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में जान फूंकने के लिए कई तरह के राहत देने का ऐलान करेगी।
#GSTcouncil discussed issues faced by small traders, requested quarterly filing of returns for small businesses: AP Fin Min Y.Ramakrishnudu— ANI (@ANI) October 6, 2017
Union Finance Minister Arun Jaitley chairs the 22nd GST Council Meeting in #Delhi pic.twitter.com/NptImTEQ9k
— ANI (@ANI) October 6, 2017