फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'सरकार की गलत विदेश नीति के कारण बढ़ रहे दुश्मन', मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Fri, 04 Jul 2025 08:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण हमारे दुश्मन बढ़ रहे हैं। इस दौरान खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अब तक 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गए, जहां लोग मर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर खरगे का करारा हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को 'गलत बताते हुए कहा कि इसकी वजह से भारत के चारों ओर दुश्मन बनते जा रहे हैं। हैदराबाद में आयोजित 'सामाजिक न्याय समर भेरी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अब तक 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गए, जहां लोग मर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: दलाई लामा पर रिजिजू के बयान से सरकार की दूरी, कहा- भारत आस्था से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाता

'अर्थव्यवस्था बर्बाद, संविधान को कमजोर किया'
उन्होंने कहा, 'उनकी विदेश नीति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से हमारे चारों तरफ दुश्मन बन गए हैं। एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ पाकिस्तान। अब नेपाल भी हमसे दूर होता जा रहा है। सभी देश हमसे दूरी बना रहे हैं।' खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है और संविधान को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खरगे का तंज
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए खरगे ने कहा, 'अगर कोई मोदी को टोपी या मेडल दे दे, तो वे उसे पहनकर घूमते रहते हैं। लेकिन उन्हें देश के किसानों और आम जनता की चिंता नहीं है।' इसके साथ ही खरगे ने सवाल उठाया, कि 'मोदी जी, आप कहां हैं? आप आठ देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन अपने देश की ओर नहीं देख रहे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indian Railways: मंत्रालय ने रेलवे यूनियन की ठुकराई मांग, नहीं बनेगा नया मेंबर सिग्नल और टेलीकॉम का अलग पद

नजरअंदाज किए जाने पर कांग्रेस का रौद्र रूप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस जुबानी हमले से देश की राजनीति जरूर गर्माएगी। दरअसल, कांग्रेस पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ही सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। इस बीच दो बार सर्वदलीय बैठक जरूर हुई लेकिन पीएम मोदी इन बैठकों में नहीं शामिल हुए। जिसके बाद से कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला तेज हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें