फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'पीएम मोदी अदाणी मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रहें', संसद के बाहर प्रियंका गांधी ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 06:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी सफेद टी-शर्ट पर स्टिकर लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के खिलाफ जांच नहीं करा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : X/Priyanka Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घेरा। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि संसद में अदाणी महाघोटाले पर चर्चा हो। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर इन मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। संसद परिसर में विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने मोदी अदाणी एक है और अदाणी सुरक्षित है लिखे स्टिकर वाले काले जैकेट पहनकर अदाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय जांच की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रियंका गांधी ने इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एकिस पर वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "देश की जनता चाहती है कि अदाणी महाघोटाले पर संसद में चर्चा हो। इंडिया गठबंधन के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी और सरकार लगातार चर्चा से भाग रहे हैं। सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री जी जिस तरह अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। आज साथी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।"


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी सफेद टी-शर्ट पर स्टिकर लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के खिलाफ जांच नहीं करा सकते, क्योंकि यह अपने खिलाफ जांच कराने जैसा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। हालांकि, अदाणी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें