amily members of Indian Army officer Colonel Sofiya Qureshi
- फोटो : ANI
'अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन'
कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, 'मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है।'
शायना ने कहा कि जब पीएम मोदी हमें क्रॉस कर रहे थे, तो उन्होंने झुककर प्रणाम किया और हमने भी वैसा ही किया। यह बहुत ही अलग पल था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ऐसा लगा जैसे वह दुनिया को संदेश दे रहे थे कि हम आप सबके साथ खड़े हैं और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।