फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी बोले- मैंने आतंकियों को चुनौती दी थी, आ जाए जिसने मां का दूध पिया है

Wed, 08 Feb 2023 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि समय सिद्ध कर रहा है... जो कभी यहां (सत्ता पक्ष) बैठते थे वो वहां (विपक्ष) जाने के बाद भी फेल हुए हैं, लेकिन देश पास होता जा रहा है। जो हाल में जम्मू-कश्मीर घूम कर आए हैं वो भी अब देख सकते हैं कि कितनी आन-बान-शान से घूम सकते हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ताजा की अपनी कश्मीर यात्रा की याद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान हाल ही में संपन्न हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने कश्मीर में शांति बनाई है। आज आप आराम से कश्मीर में जा सकते हैं यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कश्मीर यात्रा और उस समय आतंकियों से मिली धमकी की याद ताजा की। 

विज्ञापन


आतंकियों की धमकी का ऐसे दिया था जवाब
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में मैं भी यात्रा लेकर कश्मीर गया था । लाल चौक पर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया था। तब आतंकियों ने पोस्टर लगाए थे कि देखते हैं कि किसमें हिम्मत है और किसने अपनी मां का दूध पिया है, जो यहां आकर तिरंगा लहराता है। तब मैंने कहा था- आतंकी कान खोलकर सुन लें। 26 जनवरी को ठीक 11 बजे मैं लाल चौक पहुंचूंगा, बिना सुरक्षा, बिना बुलेट प्रूफ जैकेट आऊंगा और फैसला लाल चौक पर होगा कि किसने अपनी मां का दूध पिया है?

दूर-दूर तक नहीं दिख रहे थे अलगाववादी
पीएम ने कहा कि जब श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराया, तब मीडिया के लोग सवाल करने लगे कि पहले यहां ऐसे नहीं होता था। आज वहां ऐसी शांति है कि वहां चैन से जा सकते हैं। अखबारों में खबर आई थी, जिस पर ध्यान नहीं गया होगा। लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे। उसी समय श्रीनगर के अंदर दशकों बाद थिएटर हाउसफुल हो गए और अलगाववादी दूर-दूर तक नहीं दिख रहे थे। 
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुई कांग्रेस की भारत जोड़ 
संसद में पीएम मोदी की यह टिप्पणी हाल ही में संपन्न हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में आई है। विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि समय सिद्ध कर रहा है... जो कभी यहां (सत्ता पक्ष) बैठते थे वो वहां (विपक्ष) जाने के बाद भी फेल हुए हैं, लेकिन देश पास होता जा रहा है। जो हाल में जम्मू-कश्मीर घूम कर आए हैं वो भी अब देख सकते हैं कि कितनी आन-बान-शान से घूम सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें