फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Jaitley Death Anniversary: पीएम मोदी ने किया अरुण जेटली को याद, बोले- उनके ब्लॉग सोने की खान की तरह

Wed, 24 Aug 2022 08:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि के मौके पर पुस्तक 'ए न्यू इंडिया' जारी की गई। इस किताब में अरुण जेटली द्वारा 2014-2019 के बीच चयनित लेखन को संकलित किया गया है। इस किताब की प्रस्तावना में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 'अरुण जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली में जटिल मुद्दों को सरल बनाने और सार्वजनिक चर्चा में आनंद लाने का दुर्लभ गुण था। उन्होंने ये बातें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लिखी गई एक नई किताब की प्रस्तावना में कहीं। इसमें पीएम ने पूर्व वित्त मंत्री को बहुआयामी व्यक्तित्व का स्वामी बताया। उनके ब्लॉग को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अरुण जेटली के ब्लॉग एक सोने की खान की तरह हैं। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि के मौके पर पुस्तक 'ए न्यू इंडिया' जारी की गई। इस किताब में अरुण जेटली द्वारा 2014-2019 के बीच चयनित लेखन को संकलित किया गया है। इस किताब की प्रस्तावना में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 'अरुण जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। गौरतलब है कि मोदी सरकार के पहले वित्त मंत्री जेटली का 24 अगस्त, 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

उन्होंने लिखा कि उनके जैसे बहुत कम लोग हैं। एक सार्वजनिक बुद्धिजीवी के रूप में नीतिगत मुद्दों पर अपार पकड़ के साथ उनमें सार्वजनिक चर्चा का उनमें एक अद्वितीय गुण था, जो कि एक जीवंत लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने वाद-विवाद में एक अनूठा दृष्टिकोण लाने और उनके शानदार विश्लेषण के लिए जेटली की सराहना की। जेटली ने सितंबर 2013 से जो ब्लॉग लिखे थे, उन्हें लेकर पीएम ने कहा कि यूपीए के कुशासन के बावजूद उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन के नेतृत्व संकट, उनके आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के बारे में लिखा। जैसे-जैसे 2014 के आम चुनाव नजदीक आए, उनका लेखन और अधिक विशाल होता गया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी युवा के लिए जो सार्वजनिक नीति को समझने के महत्व को आत्मसात करना चाहता है, अरुण जेटली के ब्लॉग एक सोने की खान हैं। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के रूप में अरुण जेटली सरकार के दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण बिंदु रखने के लिए सबसे विश्वसनीय आवाजों में से एक थे। 

अंत में पीएम मोदी ने लिखा कि व्यक्तिगत रूप से अरुण जेटली के ब्लॉग को पढ़ना मुझे न केवल एक दोस्त के नुकसान के बारे में याद दिलाता है, बल्कि उस शानदार व्यक्ति की भी याद दिलाते है जिसने हमेशा अपनी बुद्धि को राष्ट्र की सेवा में लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें