फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ

Sat, 23 Mar 2024 08:17 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Moscow Concert Hall Firing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ है।

विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में करीबन 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद हॉल में धमाका भी हुआ, जिससे वहां आग लग गई। मॉस्को में हुए इस आतंकवादी हमले की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आलोचना की है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।"

इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन से चार बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट के दौरान लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद कुछ लोग तहखाने की तरफ भागने लगे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छिपने की कोशिश करने लगे। हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया, जिससे हॉल में आग लग गई। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है।
विज्ञापन


रूस ने बताया आतंकवादी हमला
रूसी विदेश मंत्रालय ने इस हमले को आतंकवादी हमला बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, "यह एक आतंकवादी हमला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए।" बताया जा रहा कि आतंकवादी सुरक्षा बलों की वर्दी में कॉन्सर्ट में घुसे थे। मॉस्को में हुए इस आतंकवादी हमले पर अमेरिका के व्हाइट हाउस ने बताया कि फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं।अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इस हमले पर नजर बनाए हुए हैं।

राहुल गांधी ने भी की निंदा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं रूस के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं कांग्रेस की ओर से कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पीड़ित परिवारों और लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें