फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या मंदिर पहुंच पीएम मोदी ने की पूजा, सिर्फ पानी पीकर करेंगे 9 दिन उपवास

Fri, 08 Apr 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कामाख्या मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : ABP
विज्ञापन
पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं। सुबह करीब 10.20 पर पीएम मोदी गुवाहटी के कामाख्या मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी नवरात्रि में उपवास रखते हैं।
विज्ञापन


नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक पीएम मोदी कुछ भी नहीं खाते हैं, सिर्फ पानी पीकर रहते हैं। वे पिछले 40 सालों से नवरात्रि पर उपवास कर रहे हैं। 11 अप्रैल को असम में दूसरे चरण का चुनाव है।

आज पीएम मोदी असम के दौरे पर हैं। कामाख्या मंदिर में पूरा करने के बाद वह कुछ रैलियां करेंगे। पीएम मोदी राहा, रांगिया, सरभोग और गुवाहटी के लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

  Today's Assam campaign includes rallies in Raha, Rangia, Sarbhog and Guwahati. @bjpassampradesh — Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2016
पीएम मोदी ने कामाख्या मंदिर जाने से पहले ही एक ट्वीट भी किया था कि बहुत सालों के बाद उन्हें नवरात्रि के पहले दिन कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा करने का अवसर मिल रहा है।
  After many years, on first day of Navratri, getting an opportunity to visit Kamakhya Temple & offer prayers to Maa Kamakhya. Feeling blessed — Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2016
लोगों को नवरात्रि की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने खुद का हस्ताक्षर किया हुआ एक ग्रीटिंग कार्ड भी ट्वीट किया। इसमें मोदी ने न केवल लोगों को नवरात्रि की बधाई दी, बल्कि हिंदू नववर्ष की भी बधाई दी।
  Greetings to people across India celebrating the advent of the New Year. May this new year bring joy & prosperity. pic.twitter.com/SHuKbQ1xAA — Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2016
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें