फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को चाहिए एक स्पेशल विकेट, बन जाएंगे नंबर वन

Fri, 08 Apr 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
वैसे तो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे अव्वल हैं, लेकिन यहां उन्हें नंबर वन के लिए थोड़ा और मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन


जी हां हम बात कर रहे हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा आउट करने वाले विकेटकीपरों के बारे में। भारतीय टीम में धोनी की मौजूदगी में बाकी विकेटकीपरों का भविष्य सुनहरा नहीं, इसमें कोई दोहराय नहीं। लेकिन आईपीएल में धोनी से बहुत आगे हैं दिनेश कार्तिक।

आईपीएल में सबसे सफल विकेटकीपरों धोनी दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने सर्वाधिक 129 मैच खेलकर 77 विकेट लिए हैं, इसमें 23 स्टपिंग और 61 कैच आउट हैं। वहीं कार्तिक 122 मैचों में विकेट के पीछे सर्वाधिक 84 विकेट झटक चुके हैं इसमें धोनी के बराबर ही 23 स्टपिंग और 54 कैच हैं।
विज्ञापन


पुणे सनराइजर्स के कप्तान धोनी 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल सीजन 9 का पहला मैच खेलने उतरेंगे। इस मुकाबले में अगर वह एक स्टपिंग कर लेते हैं तो कार्तिक को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि ओवरऑल विकेटों में उन्हें 8 और सफलताओं की जरूरत है।

तीसरे नंबर पर विकेट के पीछे सबसे ज्यादा आउट करने वालों में किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलिक्रिस्ट हैं। इन्होंने कुल खेले 80 मैचों में 67 सफलताओं में से 16 स्टपिंग और 51 कैच लपके हैं।
विज्ञापन


चौथे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा 120 मैचों के साथ 61 सफलताएं हासिल कर चुके हैं, जिनमें 22 स्टपिंग और 39 कैच आउट शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें