फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'कृतज्ञता-विनम्रता से अभिभूत, आगे भी मेहनत जारी रखेंगे', सरकार के नौ साल पूरे करने पर बोले पीएम मोदी

Tue, 30 May 2023 11:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा का ये अभियान 30 मई से 30 जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट किया। मोदी ने कहा कि उनका हर फैसला लोगों के जीवन को बेहतर करने की इच्छा से निर्देशित रहा। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, "आज, जब हम देश की सेवा के नौ साल पूरे कर रहे हैं, मैं कृतज्ञता और विनम्रता से अभिभूत हूं। जो भी फैसले लिए गए, जो भी काम किए गए, यह सभी लोगों के जीवन को बेहतर करने के उद्देश्य से थे। हम आगे भी एक विकसित भारत बनाने के लिए काम करते रहेंगे।"

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। 2024 के चुनावों पर नजर रखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें जनता के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 31 मई को पीएम मोदी की रैली होगी। जानकारी के मुताबिक चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रैली आयोजित की जा सकती है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा का ये अभियान 30 मई से 30 जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें