फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibrant Gujarat: PM मोदी आज से गुजरात दौरे पर; वाइब्रेंट समिट का करेंगे उद्घाटन

Mon, 08 Jan 2024 05:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से 10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। साथ ही पीएम वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 (वीजीजीएस) का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नौ जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वे शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे।

पीएमओ ने बताया कि 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में वीजीजीएस की परिकल्पना की गई थी। आज वीजीजीएस समावेशी वृद्धि और सतत विकास के लिए व्यापक सहयोग, ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों में से एक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें