फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Odisha Visit: ओडिशा को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Sat, 27 Sep 2025 11:34 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर हैं, इस कड़ी में वे राज्य के झारसुगुड़ा जिले में पहुंचे हैं। जहां पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री मोहन चरण माजी ने उनका मंच पर स्वागत किया है। पीएम मोदी ने यहां 60 हजार करोड़ रुपये की तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। 
विज्ञापन
ओडिशा को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात - फोटो : वीडियो ग्रैब - नरेंद्र मोदी यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इनमें दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

 
97500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर्स का उद्घाटन
देश के संचार तंत्र को मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री ने 97500 से अधिक मोबाइल 4जी टॉवर्स का उद्घाटन किया। इन टॉवर्स का निर्माण लगभग 37000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक के साथ किया गया है। इसके जरिए दूरदराज, सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 26,700 से अधिक गांवों में कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने आठ आईआईटी के विस्तार के लिए शिलान्यास भी किया, जिससे आने वाले चार वर्षों में 10000 नए छात्रों के लिए क्षमता तैयार होगी। साथ ही, उन्होंने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार की कई पहलों की शुरुआत भी की।

पीएम ने अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
ओडिशा झारसुगुड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों में किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, रोजगार के अवसर पैदा करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।
विज्ञापन

 
राज्यपाल और सीएम ने किया पीएम मोदी का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारसुगुड़ा में राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सम्मानित किया।
 
ओडिशा दौरे को लेकर पीएम मोदी का ट्वीट
वहीं अपने इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए ओडिशा के झारसुगुड़ा में रहूंगा। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, पूरे भारत में 97500 से अधिक दूरसंचार टावर चालू किए जाएंगे। ये स्थानीय तकनीकों का उपयोग करके बनाए गए हैं और दूरदराज के इलाकों, सीमावर्ती इलाकों और माओवाद से प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- शुभारंभ या शिलान्यास की जा रही अन्य परियोजनाएं रेल संपर्क, आईआईटी के बुनियादी ढांचे का विस्तार, कौशल विकास केंद्र, आवास और बहुत कुछ से संबंधित हैं। ये कार्य एक ऐसे विकसित भारत के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जहां गरीबों और वंचितों को सर्वांगीण विकास की सुविधा मिले।
 
 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारसुगुड़ा में रोड शो किया।
 
लोक कला का प्रदर्शन, बच्चों में उत्साह
झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लोक कलाकारों अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए।
झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री मोदी की आज होने वाली जनसभा से पहले स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क का उद्घाटन किया। वहीं समारोह में वर्चुअली जुड़े महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने शुद्ध स्वदेशी तकनीक विकसित की है। जब गांवों तक कनेक्टिविटी पहुंचती है, तभी हम उन्हें दुनिया से जोड़ पाते हैं। कनेक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकती है, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकती हैं और किसानों को फसलों और मौसम की जानकारी मिल सकती है। महाराष्ट्र में भी हमने ऐसी व्यवस्था की है जहां 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आने वाले समय में हम एक ऐसी प्रणाली तैयार कर रहे हैं जिसमें नागरिकों को किसी भी सरकारी सेवा की आवश्यकता होगी, तो वह सीधे उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी। नागरिक यह भी ट्रैक कर सकेंगे कि उनकी आवेदन फाइल कहां है, किस अधिकारी की टेबल पर है। इससे अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। अगर काम में देरी होती है, तो अधिकारी पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था भी होगी। लेकिन यह सब संभव बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज कनेक्टिविटी है। इसीलिए, आज स्वदेशी 4जी के शुभारंभ से गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।'



इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'इस दिन को एक बड़ी छलांग कहना चाहिए। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, और औद्योगिक क्रांति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय को जाता है। प्रधानमंत्री ने भारत की पहचान विश्वगुरु के रूप में स्थापित की है। मैं बीएसएनएल के सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं जो इस क्रांति का झंडा अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें खुशी है कि बीएसएनएल, जो कभी घाटे में चल रहा था, अब प्रगति कर रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी टीम को भी इन उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें