फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron India Cases: बढ़ते संक्रमण के बीच मंत्रिपरिषद के साथ पीएम मोदी की बैठक आज, चुनावी राज्यों की स्थिति पर चर्चा संभव 

Wed, 29 Dec 2021 08:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ शाम चार बजे बैठक की संभावना है। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा संभव है। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन: पीएम मोदी आज करेंगे मंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : pmo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक करेंगे। यह बैठक शाम चार बजे होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पीएम आगामी साल में उत्तर प्रदेश व पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा करेंगे और ओमिक्रॉन संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले भी पीएम मोदी पिछले गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में पीएम ने अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी थी। पीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि डेल्टा के मुकाबले तीन गुना ज्यादा संक्रमण वाले ओमिक्रॉन से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और जिला व तहसील स्तर पर भी सतर्कता बरती जाए।

अब तक 21 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण 
देश में ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि देखते ही देखते यह संक्रमण 21 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है। मौजूदा समय में देश में 650 से ज्यादा लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। वहीं दिल्ली व महाराष्ट्र में संक्रमण सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


10 से लगेगी प्रिकॉशन डोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए फ्रंड लाइन वर्कर्स व बुजुर्गों के लिए प्रिकॉशन डोज की घोषणा की है। यह प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से लगना शुरू होगी। वहीं 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए भी वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें