फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- हाल में हुए सभी चुनाव में किसानों ने गुमराह करने वाले सारे दलों को नकारा

Fri, 25 Dec 2020 01:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की सम्मान निधि हस्तांतरित की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छह राज्यों के किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के 70 लाख किसानों को ये लाभ नहीं मिल पा रहा है। बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से किसानों तक फायदा नहीं पहुंचने दे रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जितने लोग आज आंदोलन चला रहे हैं वही उस सरकार के साथ थे, जिसने स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबाकर रखा था। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। एमएसपी और मंडी पर अफवाह जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशी में ही हमारी खुशी है। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों को देश की जनता नकार चुकी है, वो आज कुछ किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंदोलन में कुछ भोले-भाले किसानों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में किसानों ने गुमराह करने वाले सभी राजनीतिक दलों को नकार दिया है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की बड़ी बातें- 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:47 PM, 25-Dec-2020

पीएम ने गिनाए कृषि सुधारों के फायदे

  • राजनीतिक विचारधारा वाले लोग भांति-भांति के मुद्दों को किसानों के नाम पर उछाल रहे हैं। आंदोलन की शुरुआत में किसानों की कुछ ही मांगे थीं, और जब राजनीतिक विचारधारा वाले लोग आएं तो आज ये लोग हिंसा के आरोपियों को जेल से छुड़ाने की मांगे कर रहे हैं।
  • अच्छी उपज के लिए सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराएगा। एग्रीमेंट करने वाला व्यक्ति बाजार के ट्रेंड से पूरी तरह वाकिफ रहेगा और उसी के अनुरूप हमारे किसानों को बाजार की मांग के हिसाब से काम करने में मदद करेगा।
  • अब जब कोई किसान के साथ एग्रीमेंट करेगा, तो वो ये भी चाहेगा कि उपज अच्छी से अच्छी हो। इसके लिए एग्रीमेंट करने वाला, किसानों को अच्छे बीज, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और विशेषज्ञता हासिल करने में मदद करेगा।
  • सरकार किसान के साथ हर कदम पर खड़ी है, अगर किसी वजह से किसान की उपज बर्बाद हो जाती है तो भी एग्रीमेंट करने वाले को उस किसान को पैसा देना पड़ेगा।

01:43 PM, 25-Dec-2020

किसानों ने गुमराह करने वाले दलों को नकारा

  • पिछले दिनों अनेक राज्यों, चाहे असम हो, राजस्थान हो, जम्मू-कश्मीर हो, इनमें पंचायतों के चुनाव हुए। इनमें प्रमुखता से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने, किसानों ने ही भाग लिया। उन्होंने एक प्रकार से किसानों को गुमराह करने वाले सभी दलों को नकार दिया है।
  • कुछ राजनीतिक दल जिन्हें देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से नकार दिया है, वो आज कुछ किसानों को गुमराह करके जो कुछ भी कर रहे हैं, उन सभी को बार-बार नम्रता पूर्वक सरकार की तरफ से अनेक प्रयासों के बावजूद भी किसी न किसी राजनीतिक कारण से ये चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। 
  • ऐसी परिस्थिति में भी देशभर के किसानों ने कृषि सुधारों का भरपूर समर्थन किया है, स्वागत किया है। मैं सभी किसानों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपके विश्वास पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे।

01:36 PM, 25-Dec-2020

कृषि सुधारों को लेकर असंख्य झूठ फैलाए जा रह हैं

  • मैं आपको फिर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि इन कानूनों को लागू हुए कई महीने बीत गए हैं, क्या आपने देश के किसी एक भी कोने में एक भी मंडी बंद होने की खबर सुनी है? ये कृषि सुधारों और नए कृषि सुधार कानूनों के बाद भी हुआ है।
  • आज नए कृषि सुधारों को लेकर असंख्य झूठ फैलाए जा रह हैं। कुछ लोग किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि एमएसपी समाप्त की जा रही है। कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि मंडियों को बंद कर दिया जाएगा।
  • बीते कुछ महीनों में करीब 2.5 करोड़ छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा गया है। हम मछली पालकों, पशुपालकों को भी अब किसान क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं।
  • अब हमने दूसरे सेक्टर में इनवेस्टमेंट और इनोवेशन बढ़ाया तो हमने आय बढ़ाने के साथ ही उस सेक्टर में ब्रांड इंडिया को भी स्थापित किया। अब समय आ गया है कि ब्रांड इंडिया दुनिया के कृषि बाजारों में भी खुद को उतनी ही प्रतिष्ठा के साथ स्थापित करे।

विज्ञापन
01:33 PM, 25-Dec-2020

भोले किसानों को भड़काया जा रहा है

  • आज कृषि कानून को लेकर झूठ फैलाए जा रहे हैं। एमएसपी और मंडी पर अफवाह जारी है, कानून लागू हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन क्या किसी को कोई नुकसान हुआ है।
  • किसान आंदोलन में सभी गलत लोग नहीं हैं, कुछ भोले किसानों को भड़काया जा रहा है। पहले एमएसपी पर फसल बेची गई और उसके बाद आंदोलन को हवा दी गई। 
  • देश के किसान को इतने अधिकार मिल रहे हैं तो इसमें गलत क्या है? अगर किसानों को अपनी उपज बेचने का विकल्प ऑनलाइन माध्यम से पूरे साल और कहीं भी मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है?

01:24 PM, 25-Dec-2020

पीएम मोदी बोले आप दूसरे राज्य में बेच सकते हैं अपनी उपज

  • हम इस दिशा में भी बढ़े कि फसल बेचने के लिए किसान के पास सिर्फ एक मंडी नहीं बल्कि नए बाजार हो। हमने देश की एक हजार से ज्यादा कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ा। इनमें भी एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो चुका है।
  • हमने इस लक्ष्य पर भी काम किया की देश के किसान के पास खेत में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा हो। हम दशकों पुरानी सिंचाई योजनाओं को पूरा करने के साथ ही देशभर में पर ड्रॉप-मोर क्रॉप के मंत्र के साथ माइक्रो इरीगेशन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
  • आप अपनी उपज दूसरे राज्य में बेचना चाहते हैं? आप बेच सकते हैं। आप एफपीओ के माध्यम से उपज को एक साथ बेचना चाहते हैं? आप बेच सकते हैं। आप बिस्किट, चिप्स, जैम, दूसरे कंज्यूमर उत्पादों की वैल्यू चेन का हिस्सा बनना चाहते हैं? आप ये भी कर सकते हैं।
  • आप न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं? आप उसे बेच सकते हैं। आप मंडी में अपनी उपज बेचना चाहते हैं? आप बेच सकते हैं। आप अपनी उपज का निर्यात करना चाहते हैं? आप निर्यात कर सकते हैं। आप उसे व्यापारी को बेचना चाहते हैं? आप बेच सकते हैं।

विज्ञापन
01:21 PM, 25-Dec-2020

कृषि सुधार के जरिए हमने किसानों को बेहतर विकल्प दिए

  • इन कृषि सुधार के जरिए हमने किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं। इन कानूनों के बाद आप जहां चाहें जिसे चाहें अपनी उपज बेच सकते हैं। आपको जहां सही दाम मिले आप वहां पर उपज बेच सकते हैं।
  • 2014 में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने नई अप्रोच के साथ काम करना शुरू किया। हमने देश के किसान की छोटी छोटी दिक्कतों, कृषि के आधुनिकीकरण और उसे भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया।
  • आज देश के किसान को अपना पक्का घर मिल रहा है, शौचालय मिल रहा है, साफ पानी का नल मिल रहा है। यही किसान है जिसे बिजली के मुफ्त कनेक्शन, गैस के मुफ्त कनेक्शन से बहुत लाभ हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज ने उनके जीवन की बड़ी चिंता कम की है।

01:17 PM, 25-Dec-2020

आज करोड़ों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है

  • हमने एक और लक्ष्य बनाया कि छोटे किसानों के समूह बनें ताकि वो अपने क्षेत्र में एक सामूहिक ताकत बनकर काम कर सकें। आज देश में 10 हजार से ज्यादा किसान उत्पादक संघ- एफपीओ बनाने का अभियान चल रहा है, उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है।
  • हम इस दिशा में भी बढ़े कि फसल बेचने के लिए किसान के पास सिर्फ एक मंडी नहीं बल्कि नए बाजार हो। हमने देश की एक हजार से ज्यादा कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ा। इनमें भी एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो चुका है।
  • हमारी सरकार ने प्रयास किया कि देश के किसान को फसल की उचित कीमत मिले। हमने लंबे समय से लटकी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसानों को दिया। पहले कुछ ही फसलों पर एमएसपी मिलती थी, हमने उनकी भी संख्या बढ़ाई।
  • सरकार ने प्रयास किया कि किसान के पास एक बेहतर फसल बीमा कवच हो। आज करोड़ों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ हो रहा है।

01:16 PM, 25-Dec-2020

ये दल जरा केरल में आंदोलन करके दिखाएं

  • ये वही लोग हैं जो वर्षों तक सत्ता में रहें। इनकी नीतियों की वजह से देश की कृषि और किसान का उतना विकास नहीं हो पाया जितना उसमें सामर्थ्य था। पहले की सरकारों की नीतियों की वजह से सबसे ज्यादा बर्बाद छोटा किसान हुआ।
  • किसानों के नाम पर अपने झंडे लेकर जो खेल खेल रहे हैं, अब उनको सच सुनना पड़ेगा। ये लोग अखबार और मीडिया में जगह बनाकर, राजनीतिक मैदान में खुद के जिंदा रहने की जड़ी- बूटी खोज रहे हैं।
  • मैं इन दलों से पूछता हूं कि यहां फोटो निकालने के कार्यक्रम करते हो, जरा केरल में आंदोलन करके वहां तो एपीएमसी चालू करवाओ। पंजाब के किसानों को गुमराह करने के लिए आपके पास समय है, केरल में यह व्यवस्था शुरू कराने के लिए आपके पास समय नहीं है। क्यों आप लोग दोगली नीति लेकर चल रहे हो।

01:09 PM, 25-Dec-2020

राजनीतिक विचारधारा ने बंगाल को किया बर्बाद

  • हमारी सरकार ने प्रयास किया कि देश के किसान को फसल की उचित कीमत मिले। हमने लंबे समय से लटकी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसानों को दिया। पहले कुछ ही फसलों पर एमएसपी मिलती थी, हमने उनकी भी संख्या बढ़ाई।
  • हमने लक्ष्य बनाकर काम किया कि देश के किसानों का इनपुट कॉस्ट कम हो। सॉयल हेल्थ कार्ड, यूरिया की नीम कोटिंग, लाखों सोलर पंप की योजना, इसीलिए शुरू हुई। सरकार ने प्रयास किया कि किसान के पास एक बेहतर फसल बीमा कवच हो। आज करोड़ों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ हो रहा है
  • आप ममता जी के 15 साल पुराने भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि इस विचारधारा ने बंगाल को कितना बर्बाद कर दिया था।
  • जो लोग 30-30 साल तक बंगाल में राज करते थे, एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा को लेकर उन्होंने बंगाल को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया है, ये सारा देश जानता है।

01:04 PM, 25-Dec-2020

पीएम ने पूछा- केरल में ये लोग कभी आंदोलन क्यों नहीं करते

  • स्वार्थ की राजनीति करने वालों को जनता बहुत बारीकी से देख रही है। जो दल पश्चिम बंगाल में किसानों के अहित पर कुछ नहीं बोलते वो दल यहां किसान के नाम पर दिल्ली के नागरिकों को परेशान करने में लगे हुए हैं, देश की अर्थनीति को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।
  • जो दल पश्चिम बंगाल में किसानों के अहित पर कुछ नहीं बोलते, वो यहां दिल्ली में आकर किसान की बात करते हैं। इन दलों को आजकल एपीएमसी- मंडियों की बहुत याद आ रही है। लेकिन ये दल बार-बार भूल जाते हैं कि केरला में एपीएमसी- मंडियां हैं ही नहीं। केरल में ये लोग कभी आंदोलन नहीं करते।
  • मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई-बहनों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। बंगाल के 23 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इतने लंबे समय से रोक रखा है।

12:59 PM, 25-Dec-2020

किसानों के जीवन में खुशी, हम सभी के जीवन में खुशी बढ़ा देती है

  • सभी देशवासियों को क्रिसमस की भी बहुत बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि क्रिसमस का ये त्योहार विश्व में प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रसार करे।
  • आज मोक्षदा एकादशी है, गीता जयंती है। आज ही भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय जी की भी जयंती है। आज ही हमारे प्रेरणा पुरुष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भी जन्म जयंती है। उनकी स्मृति में आज देश 'गुड गवर्नेंस डे' भी मना रहा है।
  • किसानों के जीवन में खुशी, हम सभी के जीवन में खुशी बढ़ा देती है। आज का दिवस तो बहुत ही पावन भी है। किसानों को आज जो सम्मान निधि मिली है, उसके साथ ही आज का दिन कई अवसरों का संगम बनकर भी आया है।
  • आज देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधे, एक क्लिक पर 18 हज़ार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।

12:54 PM, 25-Dec-2020

किसानों की खुशी में हमारी खुशी है

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। आज का दिन कई अवसरों का संगम है। आज मोक्षदा एकादशी भी है। आज 9 करोडड किसानों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशी में हमारी खुशी है। पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटलजी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। आज जिसके लिए रुपया दिल्ली चलता है उसके खाते में पहुंचता है।

12:45 PM, 25-Dec-2020

पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

मध्यप्रदेश के किसान मनोज से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग आज किसान आंदोलन के नाम पर बैठे हैं, वही लोग पहले गुजरात में विरोध किया करते थे। मनोज ने बताया कि इस बार उन्होंने अपनी सोयाबीन की फसल एक निजी कंपनी को बेची, जिससे उन्हें अधिक पैसा मिला और उसी दिन भुगतान भी मिल गया।

12:41 PM, 25-Dec-2020

अटल जी की सरकार ने किसानों को सस्ता कर्ज देने की शुरुआत की थी

ओडिशा के एक किसान से प्रधानमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर बात की और उसके फायदे पूछे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी की सरकार ने किसानों को सस्ते में कर्ज देने की शुरुआत की थी, हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा के किसान ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे पहले धान की खेती करते थे, अब बागवानी करते हैं। महाराष्ट्र के किसान गणेश ने प्रधानमंत्री ने खेती और पशुपालन के अनुभव साझा किए।

12:36 PM, 25-Dec-2020

जमीन को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के गगन पेरिंग से हुई। उन्होंने बताया कि मुझे चार महीने में दो-दो हजार रुपये मिले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल मैंने ऑर्गेनिक फार्मिंग में किया और मजदूरों को पैसा दिया। पीएम मोदी ने गगन से पूछा कि क्या कंपनी आपकी सिर्फ अदरक ले जाती है या जमीन ही ले जाते हैं तो उन्होंने कहा कि केवल अदरक ले जाती है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान की जमीन को कोई नहीं ले जा पाएगा। जमीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

12:21 PM, 25-Dec-2020

प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में भेजे पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।




 

12:19 PM, 25-Dec-2020

कृषि मंत्री बोले- बातचीत से ही निकलेगा हल

  • पंजाब सहित कुछ अन्य राज्यों के किसानों को कृषि कानूनों को लेकर भ्रम पैदा हुआ है। वे अपना आंदोलन त्याग कर सरकार से बात करें, हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
  • मैं प्रदर्शनकारी किसानों से अपील करता हूं कि वे अपना विरोध खत्म करें और सरकार से बातचीत करें। मुझे उम्मीद है कि वे नए कृषि कानूनों के महत्व को समझेंगे, और इस मुद्दे को जल्द ही हल किया जाएगा।
  • आज, हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पूरी राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। इससे किसानों को बहुत फायदा होगा।
 

12:12 PM, 25-Dec-2020

विपक्ष एमएसपी को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है

  • तीनों कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं। कोई भी एमएसपी प्रणाली को नहीं हटा सकता है और न ही किसानों की जमीन छीन सकता है। सरकार किसानों की यूनियनों के साथ खुले दिल से बातचीत करने के लिए तैयार है।
  • विपक्ष एमएसपी को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एमएसपी प्रणाली बनी रहेगी।
  • 2013-14 में जब यूपीए की सरकार थी, कांग्रेस की सरकार थी, सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तब किसानों का बजट था 21,900 करोड़ रुपये था। अभी मोदी जी ने किसानों के लिए अंतरिम बजट में 21,900 करोड़ से बढ़ाकर 1,34,399 करोड़ रुपये किया।

12:09 PM, 25-Dec-2020

शाह बोले- प्रधानमंत्री एक ही क्लिक से किसानों के अकाउंट में पैसा करेंगे ट्रांसफर

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ढाई साल के अंदर ही 10 करोड़ किसानों को 95 हजार करोड़ रुपये सीधे बैंक अकाउंट में डाले हैं।
  • आज 12 बजे हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ही क्लिक से 9 करोड़ किसानों के अकाउंट में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।
  • एक हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिन है। दूसरा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी।
  • आज हम सब भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज ही के दिन 2 ऐसे महापुरुषों का जन्म हुआ, जिन्होंने भारत के भविष्य को बनाने में बड़ी भूमिका अदा की।

11:56 AM, 25-Dec-2020

पीएम मोदी बोले- हाल में हुए सभी चुनाव में किसानों ने गुमराह करने वाले सारे दलों को नकारा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की सम्मान निधि हस्तांतरित की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें