फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kartavya Path Photos: गणतंत्र दिवस परेड के बाद आगंतुकों के बीच पीएम मोदी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Mon, 26 Jan 2026 12:34 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में भारत की सैन्य ताकत से संस्कृति की झांकियां नजर आईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष की तरह अपनी वेशभूषा से सबका ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Kartavya Path Photos: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर बनी दर्शक दीर्घा में मौजूद आगंतुकों का अभिवादन किया। पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही इश परंपरा को निभाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Republic Day In Northeast: असम और सिक्किम में भी जश्न-ए-गणतंत्र, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने दिए ये संदेश

पैदल ही चलकर पीएम मोदी ने किया लोगों का अभिवादन
प्रधानमंत्री ने अपने काफिले को पीछे छोड़ पैदल ही आगे बढ़कर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी दूर तक पैदल चलते हुए भीड़ का अभिवादन करते रहे। जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो उनका स्वागत 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ किया गया। इस दौरान लोगों का जोश देखने लायक था।
विज्ञापन

परेड में दिखी स्वदेशी हथियारों की ताकत
  • परेड की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई।
  • इस साल के गणतंत्र दिवस की परेड में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
  • इन हथियारों के प्रदर्शन से देश की सैन्य आत्मनिर्भरता और तकनीकी मजबूती का संदेश दुनिया ने देखा। 
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को देखा।
ये भी पढ़ें: Republic Day: तीनों सेनाओं की साझा झांकी, मूक योद्धाओं का मार्च; 2026 की परेड में इन बातों ने बटोरी सुर्खियां

पीएम मोदी ने पहनी राजस्थानी पगड़ी
परेड की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने दो मिनट का मौन रख कर देश के वीर सपूतों को नमन किया। गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने एक आकर्षक पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए। 

प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे की चर्चा
पीएम मोदी ने गहरे लाल, सरसों के पीले और हरे रंग की छटाओं से सजी राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी। गौरतलब है कि दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों की नजरें महज परेड पर नहीं होती हैं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे पर भी होती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें