फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य पथ पर वंदे मातरम् की गूंज: देशभर से आए 2500 कलाकारों ने समां बांधा, देशभक्ति के भाव से सराबोर हुए लोग

Mon, 26 Jan 2026 12:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कर्तव्य पथ पर आज 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस वर्ष परेड की थीम वंदे मातरम के 150 साल रखी गई। परेड के हिस्से के रूप में देश के राष्ट्रीय गीत- 'वंदे मातरम' पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा। इस खास प्रस्तुति के बारे में जानिए
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान वंदे मातरम पर खास प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान वंदे मातरम् की गूंज सुनी गई। देशभर से आए 2500 कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से समां बांध दिया। देशभक्ति के भाव से सराबोर लोगों ने लगभग 9 मिनट की इस प्रस्तुति का आनंद लिया। संस्कृति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी वीडियो साझा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य अतिथियों ने की सराहना
सरकार ने इस सांस्कृतिक प्रस्तुति को स्वाधीनता का मंत्र और राष्ट्रभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति बताया। संस्कृति मंत्रालय की इस प्रस्तुति की सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी की।

संगीत नाटक अकादमी की खास भूमिका रही
एक्स हैंडल पर साझा ब्योरे में संस्कृति मंत्रालय ने कहा, 'गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय की इकाई—संगीत नाटक अकादमी, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से कर्तव्य पथ पर 'वन्दे मातरम्' की थीम पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


संगीतमय प्रस्तुति में राष्ट्रीय एकता का संदेश
प्रस्तुति की विशेषता के बारे में संस्कृति मंत्रालय ने कहा, इसमें सुर, लय और भाव के माध्यम से प्रस्तुत इस झांकी और नृत्य ने स्वतंत्रता संग्राम की चेतना, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम को देशवासियों के सामने जीवंत कर दिया। यह प्रस्तुति युवाओं को जोड़ती है, भारत की सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करती है और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें- Republic Day: तीनों सेनाओं की साझा झांकी, मूक योद्धाओं का मार्च; 2026 की परेड में इन बातों ने बटोरी सुर्खियां
विज्ञापन


पहली बार तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी
इससे पहले गणतंत्र दिवस के शानदार परेड के दौरान पूरी दुनिया ने देश की सैन्य ताकत की झलक भी देखी। कर्तव्य पथ पर सैन्य ताकत के अलावा संस्कृति का भी अनूठा संगम देखा गया। इस साल की गणतंत्र दिवस परेड कई मायनों में खास रही, कई ऐसी चीजें हुईं, जो पहली बार हुईं। इनमें तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी से लेकर मेक इन इंडिया की बढ़ती ताकत परिलक्षित हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें