फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर मंथन, पीएम मोदी ने की तीनों सेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक

Tue, 21 Jun 2022 07:42 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

14 जून को नए सैन्य भर्ती मॉडल की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में भर्ती को लेकर बनाई गई अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में तीनों सेना प्रमुखों ने पीएम मोदी से अलग-अलग मुलाकात कर अग्निपथ योजना के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन की अपनी योजना के बारे में जानकारी दी। नई सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ कई राज्यों में व्यापक विरोध के बीच यह बैठक हुई। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को योजना के क्रियान्वयन से अवगत कराएंगे
जानकारी के मुताबिक, तीनों सेना प्रमुखों की प्रधानमंत्री से योजना के क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर बात हुई। बता दें कि प्रधानमंत्री और सेना प्रमुखों के बीच बैठकों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। 14 जून को नए सैन्य भर्ती मॉडल की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके मद्देनजर यह बैठक काफी अहम रही। 

17 से 21 साल के युवकों के लिए योजना 
अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखा जाएगा। योजना के विरोध के कुछ दिनों बाद सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 23 वर्ष तक बढ़ा दी थी। नई योजना के तहत भर्ती होने वाले कर्मियों को 'अग्निवीर' के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन


कई विपक्षी दलों के साथ-साथ सैन्य दिग्गजों ने 75 प्रतिशत रंगरूटों के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए इस योजना की आलोचना की है। वहीं, सरकार इस योजना का पुरजोर बचाव करते हुए कह रही है कि सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए परिवर्तनकारी उपाय युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला के सर्वे में लें हिस्सा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें