फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल में 10 साल के मोशे से मिलेंगे पीएम मोदी, 26/11 हमले में मारे गए थे मां-बाप

Tue, 04 Jul 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
मोशे
विज्ञापन
26/11 मुंबई हमले में अपने मां-बाप को खोने वाला बच्चा मोशे बहुत उत्साहित है। मंगलवार को इजरायल पहुंचने पर पीएम मोदी 10 साल के मोशे से मुलाकात करेंगे। मुंबई हमले में मोशे के माता-पिता रब्बी गवेरीएल और रिव्का को आतंकियों ने कत्ल कर दिया था। उस समय मोशे की उम्र 2 साल थी।
विज्ञापन


अनाथ मोशे का पालन पोषण सैंड्रा सैम्युअल ने किया। पीएम मोदी से मोशे की मुलाकात के समय सैंड्रा भी मौजूद रहेंगी। मुंबई हमले के बाद चाबड़ हाउस से मोशे की जान सैंड्रा ने ही बचायी थी। सांद्रा विकलांग बच्चों के पुर्नवास केंद्र अलेह जेरूसलेम सेंटर में काम करती हैं। लेकिन वह हर रविवार 95 किलोमीटर दूर मोशे से मिलने जाती हैं।

मोशे अपने नाना-नानी के साथ रहता है। पीएम मोदी की मोशे से होने वाली मुलाकात से सैंड्रा बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती 4-5 सालों तक उन्होंने मोशे की देखभाल आया की तरह की। उन्होंने यह भी बताया कि मोशे 26/11 मुंबई हमले की रात के बारे में कुछ भी नहीं जानता।
विज्ञापन


सैंड्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात का फैसला लेकर यह साबित किया है कि सरकार को हमारी फिक्र है। और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं पीएम मोदी से मिलने जा रही हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें