फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय: उग्रवाद मुक्त और समृद्ध पूर्वोत्तर का विजन, तीन नगा उग्रवादी गुटों के साथ एक साल के लिए और बढ़ा संघर्षविराम

Thu, 21 Apr 2022 05:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने बयान में कहा कि संघर्षविराम समझौते को अगले एक और साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह करार केंद्र और एनएससीएन-एनके व एनएससीएन-आर के बीच 28 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा। साथ ही सरकार और एनएससीएन के-खांगो के बीच 18 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने तीन नगा उग्रवादी गुटों के साथ जारी संघर्षविराम एक और साल बढ़ा दिया है। इन करारों पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। गृह मंत्रालय ने बताया कि समझौता नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-एनके (एनएससीएन -एनके), नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड के-खांगो (एनएससीएन के-खांगो) औरनेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड -रिफार्मेशन (एनएससीएन-आर) के बीच हुआ है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बयान में कहा कि संघर्षविराम समझौते को अगले एक और साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह करार केंद्र और एनएससीएन-एनके व एनएससीएन-आर के बीच 28 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा। साथ ही सरकार और एनएससीएन के-खांगो के बीच 18 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा। इससे पहले 8 सितंबर 2021 को केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) निकी गुट के साथ एक साल के लिए संघर्षविराम किया था। यह कदम पीएम नरेंद्र मोदी के उग्रवाद मुक्त और समृद्ध पूर्वोत्तर के विजन को पूरा करने की पहल है। 

मणिपुर के चुराचांदपुर से उग्रवादी संगठन का प्रमुख गिरफ्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से उग्रवादी समूह यूनाइटेड ट्राइबल रिवोल्यूशनरी आर्मी (यूटीआरए) के एक शीर्ष आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को दंपी गांव से यूटीआरए प्रमुख को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ए .22 पिस्तौल, सात कारतूस, एक चीनी हथगोला और एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें