फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'हल्दी किसानों का किया अपमान', कर्नाटक में पीएम मोदी के बयान पर केटीआर ने दिखाए पेपर

Mon, 08 May 2023 01:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

प्रधानमंत्री के बयान की तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने आलोचना की है। केटी  रामाराव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हल्दी किसानों की असल बेइज्जती उनसे किए वादे नहीं निभाना है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हल्दी किसानों का अपमान किया। प्रधानमंत्री के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने इस मुद्दे पर भाजपा को ही निशाने पर लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री ने जनसभा के दौरान कहा कि 'जब कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने कहा था कि हल्दी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तो कांग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया था।' इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस ने सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हल्दी की खेती करने वाले किसानों का मजाक उड़ाया था।'

विज्ञापन


केटी रामाराव ने साझा किए बॉन्ड पेपर
प्रधानमंत्री के बयान की तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने आलोचना की है। केटी  रामाराव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हल्दी किसानों की असल बेइज्जती उनसे किए वादे नहीं निभाना है। केटीआर ने लिखा कि 'हल्दी किसानों से बॉन्ड पेपर पर हल्दी बोर्ड बनाने का वादा करना उनकी असल बेइज्जती है। कई विरोध प्रदर्शनों के बावजूद उनकी मांग को ठुकरा दिया गया है। क्या आपको ये याद हैं कि आपके निजामाबाद के भाजपा सांसद ने बॉन्ड पेपर पर यह वादा किया था। हल्दी किसान भाजपा को उसके धोखे के लिए समय आने पर उपयुक्त जवाब देंगे।' 
 



बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश की। अब 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा कि प्रधानमंत्री की मेहनत कितनी सफल रही है। कर्नाटक में आज प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल पर बैन के एलान को भी खूब भुनाने की कोशिश की और लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें