फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Selfie Video: पीएम मोदी के इंस्टा वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवाओं से नए संदेश में क्या कहा?

Sat, 25 Jul 2026 08:13 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

PM Modi Selfie Video: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रील ने इंस्टाग्राम पर नया रिकॉर्ड बना दिया। इसे 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और रातोंरात करीब 10 लाख नए लोग जुड़े। जानिए इस रील ने कैसे बनाया नया रिकॉर्ड।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की। इससे पहले पेपर लीक रोकने के उपायों पर उनकी आधी रात को अपलोड की गई रील को 30.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। इसने इंस्टाग्राम पर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


यह रील तेजी से वायरल हुई। इसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम खाते पर एक ही रात में करीब 10 लाख नए लोग जुड़ गए।

कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड?
इस रील ने 30 करोड़ बार देखे जाने का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड आईशोस्पीड की उस रील के नाम था, जिसमें फीफा विश्व कप के दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध संगीत समूह 'बीटीएस' के सदस्यों से मुलाकात दिखाई गई थी।

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की ओर से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, धन्यवाद, मित्रों। कल रात मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। वीडियो पर मिले आपके अच्छे जवाब और सकारात्मक सुझावों के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने कहा, सभी का धन्यवाद। आपका स्नेह मुझे आगे भी प्रेरित करता रहेगा और हमारे बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मोदी-शाह का नाम सुनते ही कांपते थे': CJP के आंदोलन में मणिशंकर अय्यर ने सरकार पर साधा निशाना; क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


युवाओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय युवाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जब परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन उनके 12 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जा रहा है।

पिछली रील को कितनी बार देखा गया?
प्रधानमंत्री मोदी की पिछली रात साझा की गई रील को 1.6 करोड़ से ज्यादा लाइक और 15 लाख से ज्यादा टिप्पणियां भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें