फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बना अंतरिक्ष की महाशक्ति, तीन मिनट में 300 किलोमीटर दूर 'दुश्मन' ध्वस्त

Wed, 27 Mar 2019 12:58 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंटी सैटेलाइट मिशिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व की चौथी महाशक्ति बन गया है। भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल कर ली है। इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास ये ताकत थी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा,

आज भारत ने 'मिशन शक्ति' के तहत एक मुश्किल ऑपरेशन को पूरा किया है। ये लक्ष्य अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर था। हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। महज तीन मिनट के भीतर सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया। सबसे बड़ी बात ये कि ए-सैट मिसाइल भारत में ही निर्मित है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। 

विज्ञापन

पीएम ने ये भी कहा कि ए-सैट मिसाइल भारत को  सुरक्षा की दृष्टि से नई मजबूती देगी। उन्होंने डीआरडीओ और इसरो के वैज्ञानिकों को मिशन की कामयाबी के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध नहीं। अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है। देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा। अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर हमें पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


 



इससे पहले सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सवेरे 11.45-12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें