फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New guest at PM house: पीएम आवास परिवार में नए सदस्य का आगमन, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया खूबसूरत वीडियो

Sat, 14 Sep 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है और बताया कि उन्होंने नए मेहमान का नाम दीपज्योति रखा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय की बछिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गावः सर्वसुख प्रदाः। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।'
विज्ञापन


वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी गाय के बछिया को दुलारते और उसे गोद में लेकर पीएम आवास में टहलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान के मंदिर के सामने बछिया का अभिषेक भी किया। बछिया भी आराम से प्रधानमंत्री के साथ सोफे पर प्यार से बैठे नजर आ रही है। एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, '7, लोक कल्याण मार्ग में एक नई सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।’
 
पहले भी मोर को दाना खिलाते हुए साझा किया था वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी अपने जानवरों के प्रति प्रेम और प्रकृति प्रेम के लिए जाने जाते हैं। कुछ वर्ष पहले भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें प्रधानमंत्री एक मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम आवास के लॉन में टहलते नजर आए, वहीं बराबर में ही मोर अठखेलियां करते नजर आया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक कविता भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि- 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें