फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जनता भाजपा का करेगी समर्थन', पीएम मोदी का बड़ा बयान

Sat, 02 Sep 2023 11:16 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा का समर्थन करेगी। 
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जनता के आरोप पत्र ने राज्य की हर क्षेत्र में खराब स्थिति को उजागर कर दिया है। भाजपा दलितों, आदिवासियों और वंचितों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के आरोप पत्र को जारी किया। इसमें कांग्रेस सरकार पर घोटाले और लूट में शामिल होने और राज्य के लोगों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने राजस्थान में पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि लोगों ने भी वीरों की इस भूमि राजस्थान में बदलाव लाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को और बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें