फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबने से 16 की मौत, PM ने ट्वीट कर जताया दुख

Mon, 13 Nov 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में नदी में 16 लोगों के डूब कर मर जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, कृष्णा नदी में क्षमता से अधिक 38 लोगों को लेकर जा रही नौका डूबने से 16 पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में छह महिलाएं व चार बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद 15 लोगों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया जबकि 9 लोग अभी लापता हैं।
  Capsizing of a boat in the Krishna River is anguishing. My thoughts are with the families of those who lost their lives in this tragedy. Andhra Pradesh Government and @NDRFHQ have been working on rescue operations: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) November 13, 2017
विज्ञापन

एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार का कहना है कि चार टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और लापता लोगों को बचाने की हर कोशिश की जा रही है।
  Rescue operation has been continuing since yesterday with four of our teams, divers are also making efforts to trace missing people: Santosh Kumar, NDRF Deputy Commandant pic.twitter.com/LlWT7ASnFE — ANI (@ANI) November 13, 2017
पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब नौका विजयवाड़ा के समीप फेरी विलेज के पवित्रा संगमम से भवानी द्वीप के लिए जा रही थी। नौका पर क्षमता से अधिक 38 लोग सवार थे और उन्हें लाइफ जैकेट भी नहीं दिए गए थे। 

राज्य के पर्यटन मंत्री भूमा अखिला प्रिया ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस नौका का संचालन एक प्राइवेट कंपनी कर रही थी और बताया जा रहा है कि यह अभी ट्रायल रन पर चल रहा था। घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और कृष्णा जिला प्रशासन की टीमों ने व्यापक अभियान चलाकर लापता लोगों का तलाशी अभियान तेज कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें