फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर पीएम, ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा जोर; जा सकते हैं UAE भी

Fri, 01 May 2026 03:41 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पीएम मोदी नॉर्वे में 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन पिछले साल मई में होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे यूरोप के चार देशों की यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने चार देशों नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर जाएंगे। इस यूरोपीय यात्रा के दौरान ऊर्जा प्रवाह को सुरक्षित रखना, पश्चिम एशिया संकट के कारण व्यापार में आने वाली बाधाओं को कम करना और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग को बढ़ावा देना एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों के दौरे पर रहेंगे। पीएम अपने यूरोपीय दौरे की शुरुआत में या अंत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कुछ समय के लिए रुक सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी की यूरोप की प्रस्तावित यात्रा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Strong Room Row: 'किसी को EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर नहीं करने देंगे' भवानीपुर से ममता बनर्जी की चेतावनी
विज्ञापन


भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
पीएम मोदी नॉर्वे में 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन पिछले साल मई में होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


पांच नॉर्डिक देशों के साथ हो सकती हैं द्विपक्षीय बैठकें
नवाचार, आर्थिक विकास, पर्यावरण-अनुकूल समाधान और आपसी फायदे वाले व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना इस शिखर सम्मेलन के मुख्य केंद्र बिंदु होने की उम्मीद है। पीएम के आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान पांच नॉर्डिक देशों डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: Crude Oil: आसमान छूती कच्चे तेल की कीमतों को साधने में जुटे देश के कई मंत्रालय, भारत पर कितना बढ़ रहा बोझ?

भारत और यूरोपीय संघ के जनवरी में एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, प्रधानमंत्री की यूरोप की यह पहली यात्रा होगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें